{"_id":"57029b0d4f1c1bf957c810c8","slug":"firing-on-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रधान को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला प्रधान को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 04 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह टहलने निकली महिला प्रधान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली हाथ और पेट को छूते हुए निकल गई। साथ रही महिला ने शोर मचाया तो बाजार के लोग दौड़े। इस दौरान बाइक सवार बदमाश भाग निकले। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर पुलिस का घेराव करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। पीड़ित महिला के पति ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के सबलगढ़ डेरवा गांव की प्रधान गुड्डी देवी (52) पत्नी सजन लाल सरोज रोज की तरह सुबह-सुबह अपनी पड़ोसन शीला पत्नी सुभाषचंद्र वैश्य के साथ घूमने निकली थीं। महियामऊ रोड पर घूमने के बाद वह रास्ते में मौजूद पुलिया पर बैठ गईं। इस दौरान सामने से काले रंग की बाइक से दो लोग उनके नजदीक आए। बाइक सवार एक युवक ने तमंचा निकालकर फायर करना चाहा, लेकिन फायर नहीं हुआ। यह देख महिला प्रधान वहां से भागने लगीं। तभी दूसरे युवक ने ने तमंचा निकाला और उन पर फायर झोंक दिया। गोली उनके हाथ और पेट को छूते हुए निकल गई। प्रधान के साथ रही महिला ने शोर मचाया तो हमलावर भाग निकले। शोरशराबे पर लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
उधर, महिला प्रधान को परिजन लेकर जिला अस्पताल गए। जहां एक्सरे की व्यवस्था न हो पाने के कारण उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया गया घटना की जानकारी होने पर आसपास के चार थानों की फोर्स, एडिशनल एसपी स्वामीनाथ व सीओ राकेश नायक भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों ने दुकानें बंदकर पुलिस का घेराव किया और हमलावरों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। महिला प्रधान के पति पूर्व प्रधान सजनलाल ने घटना को चुनावी रंजिश से जोड़ते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जेठवारा थाने में तहरीर दी है।