फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing in vihar

लोहिया आवास के पैसे को लेकर तड़तड़ाईं गोलियां

Sat, 19 Mar 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 19 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
firing in vihar
Firing
विहार विकास क्षेत्र के विकरा गांव में शुक्रवार रात लोहिया आवास के पैसे को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। आरोप है कि इस दौरान पूर्व प्रधान के समर्थकों की तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई इससे गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठे हुए और फायरिंग करने वालों को दौड़ा लिया। इस दौरान मौके पर मिली एक बाइक को ग्रामीणों ने तोड़ दिया। सूचना पर रात में ही पुलिस गांव पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पांच नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


विहार विकास क्षेत्र का विकरा गांव लोहिया समग्र गांव चयनित है। इसमें 28 अल्पसंख्यकों के लिए आवास आया था। इसमें कुछ लोगों को आवास आवंटित कर दिया गया था। इस पर पूर्व प्रधान यमुना शंकर ने लाभार्थियों को अपात्र बताते हुए अधिकारियों से शिकायत की थी। बाद में पैसा निकालने पर रोक लग गई थी। दो दिन पहले रोक हटी और लाभार्थियों ने पैसा निकाल लिया। इस पर शुक्रवार की रात प्रधान संगमलाल गुप्ता व पूर्व प्रधान के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग शुरू हो गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद ग्रामीण इकट्ठे हुए और फायरिंग करने वालों को ललकारते हुए दौड़ा लिया। इस पर सभी भाग निकले। मौके पर मिली उनकी एक बाइक को ग्रामीणों ने तोड़ डाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर जेठवारा एसओ मौके पर पहुंचे। उन्हें घटनास्थल पर पूर्व प्रधान की बाइक व चार खोखे मिले। इसके साथ ही पूर्व प्रधान के समर्थक संजीव मोदी उर्फ  गोटू को असलहा समेत उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। उधर गांव की शबनम बानो पत्नी हुसैन की तहरीर पर संजीव मोदी, बच्चा मोदी, मुकेश चौरसिया, धनबहादुर, यमुना शंकर व दो अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वर्तमान प्रधान और अंजनी सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed