फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing in udiapur

उदियापुर में तड़तड़ाईं गोलियां, बालक समेत तीन घायल

Sun, 01 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 01 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
firing in udiapur
crime
रविवार को उदियापुर में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर जमकर गोलियां तड़तड़ाईं। गोली लगने से बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर समेत दस लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही दो लाइसेंसी बंदूक, एक तमंचा, कार व तीन बाइक बरामद की है। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के उदियापुर में जमीन को लेकर धर्मराज मौर्य और पड़ोसी रामपाल दुबे के बीच काफी पुराना विवाद चला आ रहा है। रविवार की सुबह धर्मराज पक्ष के तीन दर्जन से अधिक लोग असलहे से लैस होकर विवादित जमीन पर निर्माण प्रारंभ शुरू करा दिए। रामपाल दुबे के परिजन काम रुकवाने के लिए पुलिस व राजस्व अधिकारियों के पास भागे, लेकिन कहीं से कोई राहत नहीं मिली। दोपहर करीब ग्यारह बजे रामपाल के परिजन निर्माण कार्य का विरोध करते हुए काम बंद कराने लगे। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से भगदड़ मच गई। इस बीच गोली लगने से शशिकांत दुबे (35), आशुतोष (25) पुत्र राजेंद्र व विनोद (11) पुत्र मंगल विश्वकर्मा घायल हो गए। करीब 20 राउंड फायरिंग से पूरा गांव थर्रा उठा।
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर बीचबचाव करने के लिए ग्रामीण दौड़े, लेकिन फायरिंग के चलते वे भी पीछे हट गए। तभी पुलिस वाहन का हूटर सुनकर हमलावर भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों की मदद से गोली लगने से गंभीर रूप से घायल आशुतोष व शशिकांत दुबे को इलाज के लिए सीएचसी ले गई। वहां से डाक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए एसआरएन रेफर कर दिया। प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय ने घटना की जानकारी के बाद हमलावरों के घरों पर दबिश दी। इस दौरान पांच मजदूर, धर्मराज मौर्य, रामराज मौर्य, राधेश्याम मौर्य, सत्यम मौर्य व एक रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया। मौके से पुलिस ने दो लाइसेंसी बंदूक, एक तमंचा, एक कार व तीन बाइक बरामद की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा, एएसपी नीरज कुमार पांडेय, सीओ बीआर प्रेमी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसपी ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश देते हुए गांव मेें पुलिस फोर्स तैनात करने का आदेश दिया। बरामद असलहों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर नहीं मिली है। जिससे मुकदमा नहीं दर्ज हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed