फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing in the shop

दुकान में तोडफ़ोड़ के बाद पथराव व फायरिंग से सनसनी

Sat, 29 Sep 2018 12:34 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Sat, 29 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बीरापुर। बच्चों के विवाद को लेकर दबंगों ने शुक्रवार को कहर बरपाया। दुकान में तोडफ़ोड़ व घर पर पथराव करने के बाद कई राउंड फायरिंग की। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के दौडने पर हमलावर भागे। बाद में पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने उठा ले गई। रानीगंज थाना क्षेत्र के अवधानपुर में चार दिन पहले आमिर और शहबाज के बीच मवेशी चराने को लेकर मारपीट हो गई थी। बाद में शहबाज के पिता अरमान ने आमिर को पीट दिया था। शुक्रवार की सुबह पिटाई से आक्रोशित आमिर पक्ष के दर्जन भर लोगों ने लाठी-डंडे और फावड़ा लेकर शहबाज की मोबाइल की दुकान पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


इस पर शहबाज जान बचाकर भाग निकला। दुकान पर जमकर तोडफ़ोड़ करने के बाद हमलावरों ने टीनशेड गिरा दिया। हैंडपंप तोड़ डाला। करीब 6 राउंड फायरिंग करते हुए गांव में घुसे और साकिर के घर के सामने लगा टीनशेड तोडना प्रारंभ कर दिया। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े। जिसके बाद हमलावर बाइक से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर फतनपुर, रानीगंज व पट्टी की फोर्स मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक हमलावर भाग चुके थे।  खबर भेजे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। एसओ रानीगंज ने बताया कि मारपीट व तोडफ़ोड़ की बात सामने आई, लेकिन फायरिंग की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed