{"_id":"57337ab54f1c1bfe26919da5","slug":"firing-in-rajgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चलीं गोलियां, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में चलीं गोलियां, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 12 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के राजगढ़ रतीपुर में बुधवार की शाम करीब आठ बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जबकि लाठी डंडे से दोनों पक्षों से मिलाकर आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। रतीपुर निवासी आशीष व प्रियांशू के बीच काफी दिनों से किसी बात को लेकर तनातनी चली आ रही थी। बुधवार की शाम मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष के बीच लाठी डंडे चलने लगे। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष से फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान आशीष के पेट में एक गोली लग गई।
उसके भाई सुशील, सुधीर, रवि व बहन प्रियंका लाठी डंडे से जख्मी हो गई। दूसरी ओर से प्रियांशू, व उसके दो भाइयों को गंभीर चोटें आ गईं। फायरिंग की खबर सुनते ही कोतवाल हरिपाल सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस दौरान कोतवाल एक बंद मकान का दरवाजा खोलकर घर में घुस गए। घर में रखा एक बैग कोतवाल के हाथ लग गया। उसमें कई अवैध असलहे व कारतूस मिले। घटना के बाद कोतवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी। शहर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि मारपीट दोनों पक्षों से हुई है और दोनों पक्ष के लोग घायल हैं। मौके से असलहा व कारतूस बरामद कर लिया गया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।