{"_id":"56fc1a174f1c1b227ef00369","slug":"firing-in-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के दौरान बवाल, तोड़फोड़, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत के दौरान बवाल, तोड़फोड़, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 31 Mar 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज इलाके के संडौरा गांव में बुधवार को रास्ते का विवाद सुलझाने को लेकर बुलाई गई पंचायत में बवाल हो गया। इस दौरान मारपीट के साथ तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग की गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से आए रिश्तेदारों के साथ ही घरवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घर का मेन गेट तोड़ दिया। साथ ही दरवाजे के सामने खड़ी जीप क्षतिग्रस्त कर दी गई। पंचायत के दौरान सरेआम फायरिंग से भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गांव के बड़े बुजुर्गों ने किसी तरह हस्तक्षेप कर मामला संभाला। सूचना के बाद भी रानीगंज भी घंटों बाद मौके पर पहुंची। इसे लेकर गांव के लोगों ने आक्रोश जताया।
संडौरा गांव निवासी महेन्द्र कुमार व श्यामलाल के बीच काफी दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों अक्सर तनातनी रहती है। पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। बुधवार दोपहर इस विवाद को निपटाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी। दोनों पक्षों से आसपास के गांवों के लोगों के साथ रिश्तेदार भी आए थे। पंचायत के दौरान भी दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े थे। लोगों के समझाने के बाद भी वे मानने के लिए तैयार नहीं थे। इस बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गालीगलौज शुरू हो गई।
श्यामलाल के पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। महेंद्र की तरफ से जुटे लोगों और रिश्तेदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। गुस्साए लोगों ने महेंद्र के घर का दरवाजा और जीप तोड़ डाली। आरोप है कि इस दौरान तमंचे से तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। गोली चलने से वहां जुटे लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे। पिटाई से महेंद्र की ससुराल से आए धर्मेंद्र (27), परमेंद्र (22), संदीप कुमार (17), कंचन पत्नी महेन्द्र को गंभीर चोटें आईं। हमलावरों के उपद्रव से लोग सहम गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में गांव के बड़े-बुजुर्गों ने किसी तरह मामले को संभाला। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को थाने लाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां धर्मेन्द्र व परवेन्द्र की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। रानीगंज पुलिस का कहना है कि फायरिंग नहीं हुई थी। मारपीट हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।