{"_id":"169191302cd50fd85a202eebc05d7cb0","slug":"firing-in-lalganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में अधिवक्ता के भाई पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में अधिवक्ता के भाई पर झोंका फायर
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 19 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में अधिवक्ता के भाई पर पड़ोसियों ने फायर झोंक दिया। हालांकि हमले में वह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची। तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली के गोड़ें निवासी अधिवक्ता इबरार अहमद की पड़ोस के लोगों से रास्ते को लेकर रंजिश चल रही है। मंगलवार को इबरार का भाई मो.हबीब पड़ोसी मोनू सिंह की मां की हादसे में मौत की खबर पर उनके घर गया। वहां से लौटकर वह रेलवे क्रासिंग के बगल स्थित जय प्रकाश गुप्ता की चाय की दुकान पर रुक गया। तभी दो बाइकों से पड़ोस के अभिषेक सिंह, टिंकू सिंह, सोनी धोबी व अर्जुन आ गए। उन्होंने रुकते ही हबीब के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। उनके हाथ में तमंचा देख हबीब भागा तो हमलावरों ने उस पर फायर झोंक दिया।
हालांकि हबीब गुमटी की आड़ में पहुंच गया। इसलिए उसे गोली नहीं लगी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।