{"_id":"57e4198c4f1c1bf012a82e16","slug":"fire-in-bank-s-strong-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के स्ट्रांग रूम में लगी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के स्ट्रांग रूम में लगी आग
प्रतापगढ़
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fire
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज बैंक ऑफ बड़ौदा के स्ट्रांग रूम में गुरुवार दोपहर में अचानक आग लग गई। जिससे बैंक में भगदड़ मच गई। मशक्कत के बाद बैंककर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कई सामान जलकर राख हो चुके थे।
बैंक के स्ट्रांग रूम में गुरुवार को 1.45 बजे स्ट्रांग रूम से धुंआ उठता देख हर कोई परेशान हो उठा। आग लगने का शोर मचा तो बैंक में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में बैंक के सहायक मैनेजर कन्हैया कुमार राय ने स्ट्रांग रूम का ताला खुलवाया। दरवाजा खुलते ही आग की भभक निकली। बैंककर्मियों ने बिजली की लाइन काटने के बाद पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। करीब पंद्रह मिनट बाद जाकर लोगों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। स्ट्रांग रूम में लगी आग से दीवार पर लगा पंखा , कुर्सी, मेज समेत अन्य उपकरण जल गए थे। शुक्र था कि आग से लाकर तक नहीं पहुंची थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सहायक बैंक प्रबंधक ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। जिसे समय रहते काबू पा लिया गया। कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है।
बैंक आफ बड़ौदा के स्ट्रांगरूम से लगी आग को बुझाने के लिए वहां लगाए गए अगिभनशमन यंत्र फेल हो गए। फायर किट चलाने का कर्मचारियों ने प्रयास किया लेकिन वह चला नही। इससे आग बुझाने के लिए कर्मचारियों को पानी का सहारा लेना पड़ा। समय पर अगिभनशमन यंत्र काम न आने से बैंक की सुरक्षा अव्यवस्था की पोल खुल गई।