फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   FIR on shiwakant ojha,s brother

सपा विधायक शिवाकांत ओझा के भाई पर एफआईआर

Mon, 09 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 09 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
FIR on shiwakant ojha,s brother
crime - फोटो : Demo Pic
रानीगंज के सपा विधायक व पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के भाई कलाकांत ओझा के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने जूनियर बार एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश पांडेय की तहरीर पर रिवाल्वर लेकर दौड़ाने, गालीगलौज, बलवा और धमकाने के मामले में केस दर्ज कर लिया। आंदोलन कर रहे वकीलों के दबाव में बैकफुट पर आई पुलिस ने तीन दिन बाद इस घटना में विधायक के भाई समेत 50-60 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के शुकुलपुर निवासी जूबाए के महामंत्री दिनेश पांडेय अपने ननिहाल फतनपुर के पाली में रहते हैं। 4 मई को ननिहाल की जमीन की पैमाइश की खबर मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। वहां पहले से ही रानीगंज के सपा विधायक व पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के सगे भाई कलाकांत ओझा पुत्र रमाशंकर ओझा निवासी ग्राम रमईपुर दिशनी कोतवाली पट्टी भी अपने 50-60 करीबियों के साथ मौजूद थे। सभी के हाथ में असलहे थे। आरोप है कि इसमें कुछ लोग सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज के शिक्षक भी थे। जमीन की पैमाइश को लेकर बातचीत के दौरान कलाकांत ओझा ने गालीगलौज करते हुए दिनेश को लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर दौड़ा लिया।
विज्ञापन


गोली मारने की धमकी भी दी। एसओ फतनपुर के हस्तक्षेप पर दिनेश की जान बची। इसके बाद भी विधायक के भाई अधिवक्ता को धमकी दे रहे थे। तहरीर देने के बाद भी विधायक के दबाव में पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। अधिवक्ता का कहना है कि पूर्व मंत्री व रानीगंज विधायक शिवाकांत ओझा के उकसाने पर कलाकांत कानून को हाथ में लेकर धमका रहे हैं। घटना के विरोध में वकीलों ने कचहरी में तालाबंदी करने के साथ ही विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। अधिकारियों का घेराव कर वकीलों ने अल्टीमेटम भी दिया। इस मामले में शनिवार की देर रात फतनपुर पुलिस ने विधायक के भाई कलाकांत व 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed