{"_id":"57a389a84f1c1b6f152bb506","slug":"fir-filed-against-four-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजूदर की हत्या के आरोप में चार पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजूदर की हत्या के आरोप में चार पर केस
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजूदरी में लापरवाही करने को लेकर पंजाब के ईंट भठ्ठे पर गए युवक की मारपीट कर घायल कर दिया गया था। बाद में उसकी मौत हो जाने पर शव को जीप पर लादकर घर भेज दिया गया। न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के खालसा सादात निवासी सोनपती देवी का आरोप है कि बीते वर्ष की पहली अप्रैल को पड़ोसी गांव के तिलकराम माधव का पुरवा के रामअधार अपने दो साथियों के साथ उसके पति सुरेंद्र कुमार को पैसे की लालच देकर बहला फुसलाकर अपने साथ पंजाब मजदूरी कराने ले गया। पंजाब के पेण्डलाल वालीमंसा स्थित कृष्णकुमार के ईंट भठ्ठे पर मजदूरी के दौरान काम में लापरवाही करने पर 27 जुलाई 2015 को उसे जमकर पीटा गया।
बाद में उसकी मौत हो जाने पर रामअधार ने भठ्ठा मालिक के साथ मिलकर शव को जीप पर लाद कर खालसा सादात भेज दिया था। अंतिम संस्कार के दौरान सुरेंद्र के शरीर पर चोट के निशान देख कर लोगों ने सोनपती को जानकारी दी तो उसने लालगंज कोतवाल को तहरीर देकर मुकदमा लिखने की मांग की। सुनावाई नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में परिवाद दायर कर दिया। जिस पर न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश सुना दिया। इसके अनुपालन में पुलिस ने रामअधार, भठ्ठा मालिक कृष्णकुमार, तिलकराम खलहिया निवासी राजाराम व खालसा सादात के बद्री पर हत्या और साजिश करने के आरोप में केस दर्ज किया है।