फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   FIR filed against doctor

मरीज को इंजेक्शन लगाने वाले चिकित्सक पर रिपोर्ट

Sun, 27 Mar 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 27 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against doctor
क्राइम
तीन इंजेक्शन लगाने के दस मिनट बाद मरीज की मौत के मामले में पुलिस ने डॉक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस पर बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। शनिवार को मानधाता थाना क्षेत्र के अकोढ़िया खानीपुर निवासी कल्लू लाल गुप्ता (40) का इलाज कराने के लिए परिजन राजा प्रताप बहादुर पार्क स्थित महेंद्र मेडिकल पर पहुंचे। आरोप है कि आठ सौ रुपये फीस व इलाज के लिए लेने के बाद डॉक्टर आर पी चौबे ने उसे अपने सहकर्मी से तीन इंजेक्शन लगाने को कहा।
विज्ञापन


इंजेक्शन लगने के दस मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। यह देख परिजन हंगामा करने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के साले नंदलाल गुप्ता निवासी पूरे पांडेय वरिस्ता थाना जेठवारा ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने डॉक्टर राजेश चौबे व उसके सहकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। हालांकि उसकी मौत का कारण पीएम के बाद भी पता नहीं चल सका। इसलिए बिसरा प्रिजर्व करते हुए उसे जांच के लिए भेजा गया। नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने बताया डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed