फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   tempo driver died in suspected circumstances

लालगंज में टेंपो चालक की जहर खाने से चली गई जान

Tue, 14 Nov 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 14 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद किराए के मकान में अकेले रहने वाले टेंपो चालक की जहर खाने से मौत हो गई। नाराज चल रही पत्नी ने उसे अस्पताल पहुंचायसा। स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को मर्चरी में बंद करने के बाद पुलिस को सूचना भेज दी। मृतक के भाई ने जहर देकर उसकी हत्या करने का आशंका जताई है।

सांगीपुर थाना क्षेत्र के देऊम पूरब निवासी मोतीलाल (26) पुत्र गुरूदीन गौतम टेंपो चलाकर जीवन यापन करता था। उसकी पांच माह पहले पंजाब की रहने वाली शीला से विवाह हुआ था। शादी के बाद शीला ससुराल में रहने के बजाय लालगंज में किराए का कमरा लेकर रहने की जिद करने लगी। जिसके चलते मोतीलाल लालगंज कस्बे में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। सोमवार की रात दस बजे अचानक मोतीलाल की तबियत खराब हो गई। नाराज चल रही पत्नी शीला खबर मिलने पर कमरे पर पहुंची और उसे उपचार के लिए लालगंज सीएचसी ले गई। जहां डाक्टरों ने बताया कि मोतीलाल ने जहर खा लिया है। डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मोतीलाल के परिजनों को खबर देने के बाद शीला उसे लेकर जिला अस्पताल आई। उसकी तबियत खराब देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद ले जाने के लिए परिजन बाहर निकले लेकिन उसकी सांसें थम गईं। यह देख परिजन रोने पीटने लगे। मामले में मृतक के भाई ज्ञानी ने आरोप लगाया है कि शीला से विवाह करने के बाद उसका भाई मानसिक रूप से तनाव में था। उसे आशंका है कि कुछ दिनों पहले पत्नी शीला से उसका विवाद हुआ था। मोतीलाल शीला को अपने साथ रखना चाहता था लेकिन वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। शक जताया कि शीला ने ही जहर देकर उसे मार डाला। शीला का कहना था कि विवाद के बाद वह अपनी बहन के घर पर रहती थी। मकान मालिक से सूचना मिलने के बाद वह पहुंची और उसे अस्पताल लेकर भागी। मोतीलाल ने खुद जहर खाने की बात सबके सामने कही। लालगंज कोतवाल ने बताया कि अभी शिकायत नहीं आई है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पहले पति ने दे दिया था तलाक
पंजाब की रहने वाली शीला की पहले शादी हो चुकी है। जिससे एक पांच साल का लड़का भी है। शीला के पहले पति ने उसे तलाक दे दिया। जिसके बाद वह नए रिश्ते की तलाश में थी। लालगंज कस्बे में शीला की बहन रहती है। यहां आने के बाद मोतीलाल के संपर्क में आ गई। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली लेकिन कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच अनबन होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed