{"_id":"580cfc8b4f1c1bc24dbc1c61","slug":"family-refuses-cremation-of-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को बुलाने की जिद पर अड़े परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम को बुलाने की जिद पर अड़े परिजन
प्रतापगढ़
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली के रानीगंज अजगरा के व्यापारी जयसिंह की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को घर पर रख दिया। ग्रामीण व परिजन सीएम को बुलाने , आर्थिक मदद व परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की जिद पर अड़े हैं। गांव में ही एसडीएम व सीओ लालगंज की अगुवाई में कई थानों की पुलिस डेरा डाले हुए है। घटना के विरोध में रानीगंज अजगरा बाजार पूरी तरह से बंद रहा। बाजार में फोर्स चहलकदमी करती रही।
लालगंज कोतवाली के गाबी महुआबन निवासी जयसिंह यादव (35) पुत्र विशाल यादव की शनिवार की रात रानीगंज बाजार से आटोपार्ट्स की दुकान बंद कर घर जाते समय रात करीब आठ बजे बहुचरा मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजन घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज के बाद इलाहाबाद ले जाने की तैयारी के दौरान ही जयसिंह की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को मर्चरी में बंद करा दिया। इस मामले में रात में ही मृतक के भाई उदय यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, लाइसेंसी पिस्टल, मोबाइल व पर्स लूटने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना से आक्रोशित रानीगंज अजगरा बाजार के लोगों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया। रविवार को पोस्टमार्टम में विलंब होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन व ग्रामीण शव लेकर घर पहुंचे। शव देखते ही परिजन बिलख पड़े। पूरे गांव में कोहराम मच गया। वे घटना का सही खुलासा करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी पिस्टल के साथ करने की मांग करने लगे। वे अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री को बुलाने, आर्थिक मदद व परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी देने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की जिद करने लगे। परिवार के लोग कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे। मौके पर एसडीएम व सीओ लालगंज कई थानों की फोर्स के साथ डटे रहे। देर रात मृतक का मझला भाई मुलायम यादव भी मुंबई से पहुंच गया। उसके पहुंचने पर परिवार के लोग फिर से रोने बिलखने लगे।
गरीबी में पले जयसिंह ने बहन की धूमधाम से की थी शादी ः गाबी महुआबन निवासी जयसिंह कम उम्र में ही परिवार के लिए बहुत कुछ कर गए। गरीबी के बीच पले जयसिंह ने अपनी बहन की शादी धूमधाम से की थी। उसने परिजनों से वादा किया था कि वह अपनी बहन की शादी किसी सरकारी नौकरी के कर्मचारी से करेंगे। इसके लिए उसे चाहे जितना दहेज भले ही देना पड़े। यह बातें कहते हुए रविवार को कई लोगों की आंखों छलक जा रहीं थीं। खास बात यह थी कि बड़ा होने के बावजूद उन्होंने पहले बहन की शादी की। इसके बाद खुद की शादी। परिवार के लोगों का कहना था कि उनका रानीगंज अजगरा में भी मकान है। वह कभी भी दुकान बंद करने के बाद रुपये लेकर घर नहीं जाते थे।
विज्ञापन
कहासुनी के दौरान करीब से चेहरे पर मारी गई गोली ः गाबी महुआबन निवासी जयसिंह यादव को घर जाते समय बहुचरा मोड़ पर परिचित ने ही रोका था। पुलिस की मानें तो जयसिंह के रुकने के बाद हत्यारों से कहासुनी हुई। तभी करीब से जयसिंह के चेहरे पर गोली मार दी। पोस्टमार्टम के दौरान जयसिंह के सिर में ही गोली फंसी मिली। घटना को अंजाम देने के लिए हत्यारों ने 315 बोर का असलहा प्रयोग किया।