फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   teeager's body recovered from well

किशोरी का शव कुएं में मिला

Wed, 30 Aug 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 30 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
चार दिन पहले घर से  गायब किशोरी का शव कुएं में मिला। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन किशोरी की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के हैदरपुर निवासी सुखदेव की बेटी कंचन (16) 26 अगस्त की सुबह घर से अचानक गायब हो गई। परिवार के लोग उसकी तलाश में रिश्तेदारी व परिचितों के घर में खोजबीन करते रहे लेकिन वह नहीं मिली। मंगलवार को रेड़ी गांव के करीब ललित के खेत में पुराने कुएं से दुर्गंध आने पर ग्रामीण वहां पहुंचे। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जानकारी होने पर सुखदेव के परिजन भी कुएं के पास पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। उसे देखते ही सुखदेव व उसके परिजन रोने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन आशंका जता रहे थे कि उसकी बेटी की हत्या की शव फेंका गया है। हालांकि गांव में इस बात की चर्चा रही कि परिजनों से विवाद के बाद कंचन घर से निकली थी और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। एसओ जेठवारा ने बताया कि किशोरी की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed