फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   family agreed for last rituals of businessman

मांगें पूरा कराने के आश्वासन पर माने परिजन

Mon, 24 Oct 2016 11:33 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Mon, 24 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
family agreed for last rituals of businessman
pratapgarh
लालगंज कोतवाली के गाबी महुआबन निवासी व्यापारी जयसिंह यादव के परिजनों की मांगों को पूरा कराने के लिए अफसरों ने वादा किया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। घर से लेकर अजगरा बाजार तक लोगों को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अधिकारी फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


गाबी महुआबन निवासी जयसिंह यादव की शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को परिजनों ने सीएम को बुलाने समेत मामले में कार्रवाई व आर्थिक मदद की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से ही इनकार कर दिया था। मंगलवार को प्रशासनिक अमला भारी फोर्स के साथ गांव में डटा रहा। परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीणों से अधिकारियों की कई चक्रों में वार्ता हुई। परिवार के लोगों की मांग थी कि घटना की सीबीआई से जांच कराई जाए। परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी मिले। आर्थिक मदद दिलाने समेत सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने की अफसरों के सामने रखी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बताया कि उनकी संभव मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने व शासन को पत्र भेजने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद जाकर लोग मानें। दोपहर में कड़ी सुरक्षा के बीच शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एएसपी ने बताया कि टीम घटना के हर पहुलओं पर छानबीन कर रही है। हत्यारोपी जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed