फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ex pradhan shoot dead

पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

Fri, 17 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 17 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
ex pradhan shoot dead
news

विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पतरा गांव के पूर्व प्रधान की शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से नहर की पटरी पकड़कर भाग निकले। आनन-फानन में परिजन पूर्व प्रधान को लेकर जिला अस्पताल आए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक पूर्व प्रधान की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पतरा तेलियारी निवासी रामप्रसाद यादव (65) शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे पतरा गांव के प्रधान भी रह चुके थे। वह घर से दूर नहर की पटरी पर किराने की दुकान के साथ ही डेयरी का कारोबार करते थे। शुक्रवार की सुबह वह समय पर दुकान पहुंचे। डेयरी देखने के बाद वह किराने की दुकान पर बैठ गए। कुछ देर बाद वह दुकान से बाहर निकलकर बैठ गए। इस बीच गांव के रमाशंकर यादव व अन्य लोग भी आ गए। वे आपस में बैठकर बातचीत करने लगे। सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार तीन युवक अचानक वहां आकर रुके। उन्होंने पूर्व प्रधान को निशाना बनाकर फायर करना शुरू कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर किराने की दुकान व डेयरी में मौजूद लोग दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने पीछा किया, लेकिन हत्यारे भागने में कामयाब रहे। तीन गोली लगने से घायल पूर्व प्रधान को परिजन लेकर अमरगढ़ अस्पताल की ओर भागे। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां लोग पूर्व प्रधान को लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पूर्व प्रधान की पत्नी यशोदा की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ देवसरा ने बताया कि हत्या के कारणों को खंगाला जा रहा है। अभी कोई भी कारण सामने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव संग रंजिश को कारण मान हो रही जांच
संपन्न विधानसभा चुनाव व रंजिश में पूर्व प्रधान की हत्या होने की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस इन्हीं दोनों बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। इलाके में इस बात की चर्चा भी जोरों पर है। पूर्व प्रधान का खुद के गांव के साथ ही आसपास के गांवों में मजबूत पकड़ थी। सपा जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल की मानेें तो वह सपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। गांव के कुछ लोगों से छोटे मोटे विवाद भी थे लेकिन उसे लेकर हत्या जैसी नौबत नहीं थी। एसओ देवसरा मनीष पांडेय ने बताया कि पूर्व प्रधान की हत्या की जांच रंजिश व संपन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए की रही है। अन्य बिंदुओं की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।


भाड़े के कातिलों ने की पूर्व प्रधान की हत्या
पट्टी(ब्यूरो)। आसपुर देवसरा के पतरा के पूर्व प्रधान राम प्रसाद यादव की हत्या भाड़े के पेशेवर हत्यारों ने की है। गोली मारने के तौर तरीकों की छानबीन के बाद इसकी आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने छानबीन के बाद परिवार के लोगों से घटना के सिलसिले में जानकारी ली।देवसरा विकासखंड में वर्ष 2000 में प्रधान की कुर्सी संभालने वाले राम प्रसाद यादव की शुक्रवार को दुकान के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने पल भर में ही तीन-चार गोली मारने के बाद भाग निकले। उनका निशाना इतना सटीक था कि एक गोली सीने में तो दूसरी पेट में जा धंसी। दोनों गोली पूर्व प्रधान के शरीर को पार कर गई थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय मौके पर पहुंचे। उन्होंने मातहतों से घटना की जानकारी लेने के बाद घटनास्थल को देखा। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या करने वाले भाड़े के पेशेवर शूटर थे। जिनका निशाना अचूक था। वह ऐसी जगह गोली मारे ताकि पूर्व प्रधान किसी भी हाल में बच न सके। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई। शव का अंतिम संस्कार शनिवार को होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed