फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   emplyee get four thousand

पेंशनरों को दो,कर्मचारियों को चार हजार

Fri, 02 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
emplyee get four thousand
Ca
एक दिसंबर को पेंशन लेने प्रधान डाकघर पहुंचे कर्मचारियों को महज दो-दो हजार रुपया कैश मिल सका। गुरुवार को डाकघर में बैंक से कैश न आने से लोगाें को काफी दिक्कतें आईं। डाकघर में पहले से पड़े कैश से लोगों को थोड़ा-थोड़ा देकर निपटाया गया। पेंशनरों और बाकी लोगों को दो-दो हजार रुपये का भुगतान किया गया। सुबह से पूरी पेंशन के इंतजार में बैठे कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी। दोपहर को वे महज दो हजार हाथ में लेकर घर पहुंचे। कैशलेस होने से डाकघर पेंशनरों को उनको पूरा पैसा नहीं दे सका। एक तरह से एक दिसंबर का दिन उनके लिये राहत से भरा साबित नहीं हुई। उधर, डाककर्मियों को उनके वेतन में से केवल दो-दो हजार रुपये ही कैश मिले। जिससे उनको भी समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से सबसे अधिक दिक्कत सैलरी व पेंशन लेने कर्मचारियों को उठानी पड़ी। उनको उम्मीद थी कि शायद तीस नवंबर के बाद नोटबंदी से आई समस्या कुछ कम हो जाए। बैंकों और डाकघर से राहत मिलेगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। बैंकों और डाकघर में एक दिसंबर का दिन कैशलेस के नाम रहा। पैसा न आने से पेंशनरों के सामने सबसे अधिक दिक्कत आई। जिनके घरों में हर महीने आने वाली पेंशन का ही सहारा है। हर महीने की तरह पहली तारीख को पेंशन लेने डाकघर पहुंचे तो पता चला कि डाकघर में कैश नहीं हैं, मंगाया गया है कि लोग कैश आने का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद  पता चला कि कैश नहीं मिला। बाद में डाकघर ने पहले से रखे कैश में से दो-दो हजार बांट कर समस्या को थोड़ा करने की कोशिश की गई। बता दें कि करीब डेढ़ हजार पेंशनर डाकघर से जुड़े है। सहायक डाक अधीक्षक पीसी तिवारी ने बताया के बैंक से कैश नहीं आया। जिससे पेंशन नहीं मिल सकी। पहले से जो कैश बचा था उसी के काम चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed