फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electric power department Beating with the knees

बिजली विभाग के जेई की लात-घूंसों से पिटाई

Thu, 19 Jul 2018 02:06 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 19 Jul 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
दस दिनों से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर न बदलवाए जाने से पब्लिक का आक्रोश हिंसा में तब्दील हो गया। ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए जेई (अवर अभियंता) के पास पहुंचे ग्रामीणों को जब निराशा हाथ लगी तो उन्होंने जेई की बुरी तरह पिटाई कर दी। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने पिटाई करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जेई को डाक्टरी जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया। अवर अभियंता की पिटाई से विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


बुधवार शाम चार बजे हेतापट्टी उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता सरोज प्रमोद राम प्रसाद पुत्र राम प्रसाद सरोज अपनी टीम के साथ सरायचंडी फीडर के गारापुर गांव में कटिया हटवाने के अलावा पंडित दीन दयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत कनेक्शन दे रहे थेे। इसी दौरान वहां पहुंचे थरवई क्षेत्र के कुसुगुर गांव के शुभम पुत्र वीरेन्द्र मिश्र, राजेश कुमार पुत्र आलोक मिश्र, दया शंकर पुत्र बाबादीन, शिवम पुत्र आलोक मिश्र, विजय कोल पुत्र शारदा प्रसाद तथा तीन अज्ञात लोगों ने अवर अभियंता से शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर लगवाने की बात कही। अवर अभियंता ने यह काम ठेकेदार का बताते हुए इससे इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ते-बढ़ते गाली गलौच तक पहुंच गया। उसके बाद यह लोग जेई पर टूट पड़े और उनकी लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद दूसरे लोगों ने किसी तरह अवर अभियंता को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और दूर ले गए। यहां से घायल अभियंता थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपी। जेई ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दे दी। इसके बाद थाने पर सहायक अभियंता शैलेश कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हरिजन एक्ट, बलवा व मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना था कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1291 पर की थी। जब ठेकेदार ने ट्रांसफार्मर लाने से पल्ला झाड़ लिया तो उन्होंने अपने प्रयासों से दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया। इसको लगवाने के लिए वे जेई से शटडाउन करवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed