फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   eight arested

आठ जुआरी गिरफ्तार, 67 हजार बरामद

Fri, 15 Jul 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 15 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
eight arested
crime
शहर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने गुरुवार को जुए के अड्डे पर छापा मारा। भाग रहे लोगों को दौड़ाकर दबोचा लिया। कई लोगों पर पुलिस ने डंडे भी बरसाए। मौके से 67 हजार नगद, एक कार, चार बाइक भी बरामद हुई। पुलिस सभी के खिलाफ लिखापढ़ी कर रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे शुकाल निवासी मंजीत कुमार शर्मा के घर पर जुए की फड़ सजने की जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई। कोतवाल हरिपाल सिंह यादव, चौकी प्रभारी सिटी वजीउल्ला, बालकिशन, आरक्षी कैलाश समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी छापमारी करने के लिए जा धमके। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। जुए का फड़ छोड़ लोग भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने भाग रहे लोगों पर डंडा भी चलाया। पुलिस की घेराबंदी में मकान मालिक मंजीत कुमार, ओम प्रकाश पुत्र राम निवासी बिहारगंज, राजू सिंह पुत्र सरदार जोगेंद्र सिंह निवासी पंजाबी कॉलोनी, बबलू त्रिपाठी पुत्र मनोज त्रिपाठी अफीम कोठी, सुजीत कुमार पुत्र जयराम फुलवरिया, चंद्रशेखर पुत्र माता प्रसाद निवासी सगरा, पीर मोहम्मद पुत्र सेतापुर बिहारगंज, सतवंत यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी पूरे अंती को दबोच लिए गए। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई। मकान में चार स्थानों पर फड़ सजी थी। जहां से पुलिस को 67 हजार 70 रुपये मिले हैं। मौके से एक कार व चार बाइकें व नौ मोबाइल पुलिस के हाथ लगा। शहर कोतवाल ने बताया कि सभी के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


पूरे शुकाल में पुलिस की छापेमारी के बाद भगदड़ मच गई। खास बात यह थी कि मौके पर जुआ खेलने वाले लोगों को ब्याज पर रुपये उपलब्ध कराने वाले सूदखोर भी मौजूद थे। वे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके। पुलिस के ऊपर नजर पड़ते ही वे भाग निकले। चर्चा यह भी रही कि पुलिस के हाथ लाखों रुपये लगे हैं। हालांकि शहर कोतवाल इससे इनकार कर रहे हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र में कई स्थानों पर जुआ का अड्डा संचालित किया जाता है। पकड़े गए लोगोें ने बताया कि जोगापुर, कृषि फार्म हाउस के करीब और अष्टभुजानगर के करीब औराही बाग में भी बड़ी रकम के दांव लगाए जाते हैं। पुलिस टीमें मौके पर पहुंचती, इसके पहले लोग मैदान छोड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed