{"_id":"577020694f1c1bc97379aca3","slug":"driver-murder-in-lalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर ट्रक चालक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर ट्रक चालक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
murder in lalganj
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारीपुर से ट्रक चालक को बोलेरो सवार चार लोगों ने अगवा कर लिया। रात भर पीटने के बाद रविवार की सुबह उसे मरा समझकर घर के करीब फेंक दिया। परिजन उसे इलाज के लिए इलाहाबाद लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दांदूपुर पड़ान निवासी मोहम्मद इश्तियाक (23) पुत्र हनीफ अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारीपुर के रहने वाले रिश्तेदार जुबैर का ट्रक चलाता था। शनिवार की शाम करीब चार बजे वह मालिक के घर के करीब ट्रक खड़ा करने के बाद अपने घर जाने की तैयारी कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तभी बोलेरो सवार चार लोग पहुंचे। उन लोगों ने इश्तियाक को अपने करीब बुलाया। वह उन लोगों के पास पहुंचा तभी दो लोग उसे जबरन बोलेरो में बैठा लिया और अंतू की ओर भाग निकले। उसका मोबाइल भी बाद में बंद हो गया।
परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। रविवार की सुबह घर से कुछ दूर रास्ते में बोलेरो सवार दो लोगों ने उसे अधमरा कर फेंक दिया। इस दौरान गांव की महिलाएं दौड़ीं और बोलेरो रोकने की कोशिश की। लेकिन वे भाग निकले। खून से लथपथ इश्तियाक की सांसे चल रही थीं। ग्रामीणों की मानें तो उसके सिर में गंभीर चोटें थीं। जिससे वह बेहोश हो गया था। शरीर के अन्य हिस्सों के साथ ही नाजुक अंगों में भी लाठी डंडे की चोटें थीं। आनन- फानन में उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक ट्रक चालक की मां बदरुननिशा का आरोप है कि अपहरण करने वालों ने उसके बेटे की हत्या की है। प्रभारी कोतवाल अतिम पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक की हत्या के मामले में सिंटू निवासी छेमर सरैया व बरिस्ता निवासी आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों घर से फरार हैं।
छेमर सरैया व बरिस्ता के थे बोलेरो सवार
लालगंज कोतवाली के दांदूपुर पड़ान निवासी इश्तियाक को मरणासन्न अवस्था में घर से कुछ दूर फेंककर भागने वाली बोलेरो में छेमर सरैया निवासी सिंटू व बरिस्ता गांव निवासी आरिफ सवार था। महिलाओं के पूछने पर दोनों ने बताया कि अमेठी में इश्तियाक का एक्सीडेंट हो गया था। जबकि बोलेरो में खून से सना डंडा, लोहे का राड पड़ा था। दोनों युवकों के कपड़ों पर खून के धब्बे पड़े थे। महिलाओं ने दोनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे पुरुषों के पहुंचने से पहले ही बोलेरो लेकर भाग निकले। गांव के लोगों से जानकारी के बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
ननिहाल में मां व भाई के साथ रहता था मृतक
दांदूपुर पड़ान निवासी सईद ने अपनी पुत्री बदरुननिशा का विवाह कई वर्ष पहले खदेरुआ सिटी निवासी हनीफ के साथ हुआ था। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पंचायत के बाद भी मामला निस्तारित न हो सका। इसके चलते बदरुननिशा अपने दो बेटों को लेकर मायके चली आई और यहीं रहने लगी। बड़ा बेटा इश्तियाक गुजर बसर के लिए पहले ट्रक पर खलासी का काम करता था, बाद में ट्रक चलाने लगा। इसके बाद उसके परिवार की गाड़ी खिंचने लगी।