फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   don't post wrong comment on social sites

सोशल साइट पर गलत पोस्ट करने वाले जाएंगे जेल

Sun, 09 Oct 2016 11:33 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Sun, 09 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
don't post wrong comment on social sites
अब अपना वोट फेसबुक पर ऑनलाइन बनवाएं
त्योहार को देखते हुए कुछ शरारतीतत्व फेसबुक व वट्सएप पर गलत मैसेज के साथ ही वीडियो डाल रहे हैं। जिससे शांति व्यवस्था भंग हो सकती है। ऐसे में पुलिस ने साइबर सेल के माध्यम से ऐसा करने वाले लोगों पर निगाह रखने लगी है। शिकायत मिलते ही ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। बता दें कि हाल ही में बाघराय में तैनात दरोगा पर कार्रवाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नीरज पांडेय ने बताया कि मौजूदा समय त्योहार का है। अगर कोई भी व्यक्ति किसी समाज की भावना भड़काने वाला पोस्ट करता है या कहीं से आया पोस्ट दूसरों का फारवर्ड करता है तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। ऐसे लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 505, 153 ए, 295ए, 298 का अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी हो सकती है। दूसरे देश या जेल से की गई पोस्ट को शेयर कर भेजा जा सकता है। ऐसी पोस्टों से लोगों को सावधान रहना होगा। ग्रुप एडमिन भी ऐसी सामग्री पोस्ट करने वाले को बाहर करने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दें। इसके अलावा लोग सीओ क्राइम के पास भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बतादें कि पंद्रह दिन पूर्व व्हाट्सएप पर अनजाने में भड़काऊ पोस्ट डालने वाले बाघराय थाने में तैनात एक दरोगा पर एसपी कार्रवाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed