{"_id":"585c15fd4f1c1b501ae398d1","slug":"doctor-died-in-road-accident-in-kunda","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से पशु चिकित्साधिकारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से पशु चिकित्साधिकारी की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के आनापुर गांव के समीप गुरुवार को ट्रैक्टर-बाइक में हुई भिड़ंत में बाइक सवार पशु चिकित्साधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद भी घायल मौके पर घंटों तड़पता रहा, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। बाद में किसी तरह उसे अस्पताल लाया गया।
आसपुर देवसरा के गोविंदपुर गांव निवासी राजन सिंह (40) पशु चिकित्साधिकारी थे। गुरुवार को वह पट्टी के करैला बाजार निवासी अपने साथी राजनाथ सिंह (35) के साथ बाइक से जिला मुख्यालय आए थे। घर जाते समय आनापुर गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार पशु चिकित्साधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं एंबुलेंस के न पहुंचने घायल युवक घंटों तड़पता रहा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे अस्पताल भेजा। बाद में पुलिस के पहुंचने पहले चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।