{"_id":"a5228564aeec6c637c27cd0d8a41d844","slug":"diwanganj-thieves-put-a-dent-in-the-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवानगंज बैंक में चोरों ने लगाई सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिवानगंज बैंक में चोरों ने लगाई सेंध
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
दिवानगंज बाजार स्थित ग्रामीण बैंक में शुक्रवार की रात बदमाशों ने सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। आसपास के लोगों के जगने पर चोर वहां से भाग खड़े हुए। शनिवार को दिन भर इसकी जानकारी न तो बैंक कर्मियों को हुई और न ही पुलिस को। कंधई थाना क्षेत्र के दिवानगंज बाजार स्थित ग्रामीण बैंक शाखा दिवानगंज में शुक्रवार की रात चोर पीछे की तरफ सेंध काट रहे थे। स्थानीय लोगों के जाग जाने पर चोर भाग निकले।
वह चोरी करने में असफल हो गए। दिन भर इसकी जानकारी न तो पुलिस कर्मियों को हुई और न ही बैंक कर्मचारियों को। देर शाम करीब 7.30 बजे स्थानीय व्यवसायी बैंक के पीछे लघुशंका को गया तो वह सेंध देख हैरत में पड़ गया। उसने इसकी जानकारी बाजार के लोगों को दी। किसी ने पुलिस के साथ बैंक कर्मियों को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही बैंक कर्मी व पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरंग को मिट्टी डालकर पटवाया गया। बैंक की फिर से तलाशी ली गई। एसओ कंधई रामनरेश ने बताया कि अभी बैंक की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।