{"_id":"5787debb4f1c1b027d13faaf","slug":"dial-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात कर भाग नहीं सकेंगे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारदात कर भाग नहीं सकेंगे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राह चलते किसी के साथ लूट, छिनैती और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों की अब खैर नहीं है। वारदात होने के बाद लोग जिले की पुलिस के भरोसे नहीं रहेंगे। 100 नंबर डायल करते ही स्पेशल पुलिस फोर्स चंद मिनटों में पीड़ित तक पहुंच जाएगी। यह फोर्स घेराबंदी कर बदमाशों को दबोचेगी। जनपद में 10 अक्तूबर के बाद यह स्पेशल टीम काम करने लगेगी। इस टीम के बेड़े में 40 बोलेरो और 6 इनोवा शामिल होंगी। करीब 250 के आसपास पुलिसकर्मी अत्याधुनिक असलहों से लैस होंगे। डायल 100 सेवा के तहत जनपद में असलहों से लैस पुलिसकर्मी लग्जरी वाहनों से फर्राटा भरते हुए घटनास्थल पर पहुंचेंगे। घटना की रिपोर्ट तत्काल वह लखनऊ में बैठी टीम को देंगे।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हत्या, लूट, छिनैती के अलावा अन्य छोटी व बड़ी वारदातों की खबर मिलने के बाद तत्काल पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए डायल 100 लांच किया है। अभी तक 100 नंबर डायल करने पर कंट्रोल रूम से मैसेज मिलने के बाद थाना व चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती थी। मुख्यमंत्री के प्रयास से यह योजना जनपद में 10 अक्तूबर से लागू हो रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जनपद में 40 बोलेरो व 6 इनोवा शासन से भेजी जाएगी। ये वाहन आधुनिक संसाधनों से लैस रहेंगे।
जैसे ही कोई 100 नंबर पर फोन से घटना की जानकारी देगा, तत्काल इस सेवा के तहत पुलिस एक्टिव हो जाएगी। करीब के प्वाइंट पर मौजूद पुलिस वाहन को मौके पर तत्काल भेजा जाएगा। यदि लूट, छिनैती या दूसरी बड़ी वारदात होगी तो अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर भाग रहे लोगों को हर दिशा से घेरा भी जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। थानों की पुलिस मामले को निस्तारित कराने के बजाय लीपापोती करने लगती है। डायल 100 की पुलिस पहुंचेगी और प्रकरण की हकीकत खंगालने के बाद तत्काल मानीटरिंग कर रहे अधिकारियों को अवगत कराएगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद पुलिसकर्मियों की संख्या के साथ ही सुविधाओं के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।