{"_id":"57000bc44f1c1bdc78f002a6","slug":"derail","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में ट्रैक प्लेट गायब कर सरयू एक्सप्रेस को गिराने की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतापगढ़ में ट्रैक प्लेट गायब कर सरयू एक्सप्रेस को गिराने की साजिश
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्लीपर गायब होने की सनसनीखेज घटना का खुलासा भी नहीं हुआ कि शनिवार को सुबह दोबारा प्रतापगढ़-इलाहाबाद रेल खंड पर प्रतापगढ़ प्लेटफार्म से करीब दो सौ मीटर दूर ट्रैक से फिक्स प्लेट व नटबोल्ट गायब था। कीमैन ने सरयू एक्सप्रेस को लाल झंडी दिखाकर रोका। हालांकि तब तक आधी ट्रेन पार हो चुकी थी। सूचना पर आरपीएफ और पीडब्ल्यूआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रैक की मरम्मत कराई। करीब एक घंटे बाद जाकर रूट बहाल हो सका।
वाकया शनिवार की सुबह करीब सवा सात बजे का है। कीमैन रियाज जेल रोड की तरफ से ट्रैक चेक करते हुए चला आ रहा था। मालगोदाम के बाद होम सिग्नल के पहले उसकी नजर ट्रैक पर पड़ी तो होश उड़ गए। पटरियों को जोड़ने के लिये उपयोग में लाए गई फिक्स प्लेट का नट-बोल्ट खोलकर गायब कर लिया गया था। जिससे पटरी का जोड़ खुल गया था और वह दो टुकड़ों में बंटी थी। उसने आनन-फानन में इसकी सूचना पीडब्ल्यूआई जितेंद्र कुमार और आरपीएफ को दी। इसी बीच प्रतापगढ़ स्टेशन पर खड़ी सरयू एक्सप्रेस इलाहाबाद के लिए छूट चुकी थी। उसने झोले से लाल झंडी निकाली और उसको लेकर दौड़ पड़ा। जब तक वह वहां पहुंचता ट्रेन आगे बढ़ चुकी थी।
झंडी देखने के बाद चालक ने ब्रेेक लगाई। मगर उसके कई डिब्बे आगे निकल चुके थे। ट्रेन धीरे करने के बाद चालक पूरी ट्रेन निकाल ले गए। खबर मिलने के बाद पीडब्ल्यूआई जितेंद्र कुमार और आरपीएफ के लोग मौके पर पहुंचे। पीडब्ल्यूआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचे तो देखा कि फिक्स प्लेट व नटबोल्ट गायब था। पटरी दो खंडों में बंटी थी। कीमैन रियाज ने घटना की सूचना दी। उसने सरयू एक्सप्रेस का लाल झंडी दिखाकर रोका। उसके कई डिब्बे पार हो चुके थे। हादसा टल गया। ट्रैक की मरम्मत कराकर ट्रेन का संचालन बहाल किया गया। इसकी जांच आरपीएफ कर रही है। यह किसी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार है।