फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body thrown in canal

हत्या कर नहर में फेंका शव, फोड़ डाली आंख

Sat, 27 Oct 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 27 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in canal
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
 दो दिन पहले घर से गायब युवक का शव हत्या कर नहर में फेंक दिया गया। हत्यारों ने सिर पर प्रहार करने के साथ उसकी एक आंख भी फोड़ डाली थी। सिर में भी चोट के निशान मिले। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन



जौनपुर जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के मितावा गांव निवासी रामदीन निषाद का पुत्र जीतलाल (35) राजमिस्त्री का काम करता था। दो दिन पहले वह घर से गायब हो गया। शुक्रवार को उसका शव आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में नीमा गांव के पास नहर से बरामद हुआ। खबर फैलने पर भीड़ जुट गई। देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची। उसके सिर में गंभीर चोट थी। हत्यारों ने नुकीले औजार से उसकी बायीं आंख फोड़ डाली थी। पुलिस आशंका जता रही है कि उसकी हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंक दिया गया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान युवक के हाथ की कलाई में एक मोबाइल नंबर लिखा था। इस आधार पर पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आसपुर देवसरा एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जीतलाल की मौत का सही कारण पता चलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed