फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DCM driver dies due to collision of crane

क्रेन की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत

Thu, 03 Jan 2019 12:52 AM IST
shailendra Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 03 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
DCM driver dies due to collision of crane
accident death - फोटो : प्रतापगढ़
 वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर आधी रात को क्रेन की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को जिला अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के कुर्री सिदौली निवासी तुलसीराम (40) ट्रक चालक था। मंगलवार की रात वह जौनपुर के सतहरिया औद्योगिक आस्थान से मुर्गी का चारा लाद कर लालगंज अझारा के लिए निकला था।
विज्ञापन

आधी रात को डीसीएम ट्रक लेकर वह नगर कोतवाली के रामपुर गौरी के पास पहुंचा। कोहरा पड़ रहा था । इस बीच सामने से बेकाबू क्रेन ने डीसीएम में टक्कर मार दी। जिससे चालक तुलसीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्रेन चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर मृतक तुलसीराम का भाई रामदास परिजनों संग जिला अस्पताल पहुंचे। रामदास की तहरीर पर पुलिस ने क्रेन चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed