{"_id":"56f165774f1c1bdc63f14d25","slug":"cyber-crime-in-patti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर डाली छात्रा की अश्लील तस्वीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल साइट पर डाली छात्रा की अश्लील तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
स्थानीय कस्बे में इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल के बेटे ने छात्रा की अश्लील तस्वीर सोशल साइट पर डाल दी। इसकी जानकारी होने पर छात्रा और उसके घरवालों के होश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पट्टी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कस्बा निवासी एक छात्रा पट्टी स्थित महाविद्यालय में एमए की छात्रा है। दो दिन पहले वह कॉलेज जा रही थी।
छात्रा के पिता का आरोप है कि तभी कस्बे के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के बेटे ने उसे इनोवा में जबरन बैठाने का प्रयास किया। इस दौरान मोबाइल से उसकी तस्वीरें खींच ली। बाद में तस्वीरों से छेड़छाड़ कर छात्रा की अश्लील फोटो सोशल साइट पर डाल दी। पिता का आरोप है कि युवक ने फोन कर उन्हें धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ धमकी, छेड़छाड़ व सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, कस्बे से एक अन्य किशोरी के प्रेमी संग जाने पर उसके पिता ने आरोपी के विरुद्ध नाबालिग को बहलाकर भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में लिया है।