फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crore of business in dhanteras

दमका बाजार, करोड़ों का कारोबार

Fri, 28 Oct 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Fri, 28 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
crore of business in dhanteras
Dhanteras Shimla
धनतेरस पर शुक्रवार को बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। खरीदारों की भीड़ से दुकानें देर रात तक पटी रहीं। इस दौरान करीब पचास से साठ करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल, मिठाई, इलेक्ट्रिानिक्स आइटम के साथ ही बर्तन, पटाखे, खिलौने और फर्नीचर आदि की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि धनतेरस का समय गुरुवार शाम से ही शुरू हो गया था। ज्योतिषियों के मुताबिक शुक्रवार शाम छह बजे तक ही खरीदारी का मुहूर्त था। इसलिए ज्यादातर लोगों ने दिन में ही खरीदारी की। हालांकि नौकरीपेशा वाले भी शाम छह बजे तक बाजारों में पहुंच गए थे। इसके चलते बाजारों में रौनक छाई रही। ज्वेलरी की दुकानों पर महिलाएं गहनें पसंद करतीं दिखाई दीं। बाइक की एजेंसियों पर तो हाल ये रहा कि लोग टोकन लेकर वाहन की डिलेवरी के लिए खड़े दिखे। देर शाम तक दुकानों में पांव रखने की भी जगह नहीं थी। कार बाजार भी ग्राहकों से पटा रहा। नए लुक के आभूषणों की तरफ महिलाओं का रुझान दिखा। बर्तन की चमक धमक से दुकानों पर रौनक छाई रही।
विज्ञापन


सात करोड़ रुपये की ज्वैलरी का व्यापार
धनतेरस पर ज्वैलरी का बाजार गरम रहा। शुक्रवार की शाम तक सोने और चांदी के करीब सात करोड़ के आभूषण बिक गए। दुल्हन, ज्ञानप्रकाश और अश्वनी केसरवानी ज्वैलर्स के यहां भीड़ का बाजार रहा। इस बार डायमंड की रिंग की डिमांड अधिक रही। गोल्ड के आगे चांदी फीकी रही। चांदी के गणेश-लक्ष्मी के सिक्के की बिक्री की धूम रही। ज्वैलरी में करीब सात करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 करोड़ की बाइकों की हुई बिक्री
धनतेरस पर जिले भर में करीब बीस करोड़ की बाइक ही बिक गई। करीब चार हजार बाइकों की बिक्री शाम तक हो चुकी थी। बजाज, सुजुकी के साथ ही कई और कंपनियों की बाइक शोरूम में भी भीड़ जुटी रही। सिद्धार्थ आटोमोबाइल्स के कर्मियों के मुताबिक अनुमानतः धनतेरस पर चार हजार बाइक की बिक्री का व्यापार जिलेभर में हुआ है।

बिक गए दो करोड़ के चारपहिया वाहन
धनतेरस पर जिले में दो करोड़ के करीब चारपहिया वाहनों की बिक्री हुई। इसमें लग्जरी कारें और ट्रैक्टर आदि शामिल हैं।अधिकांश लोगों ने बुकिंग पहले ही कर रखी थी, ऐसे में डिलेवरी के लिए लाइन लगी रही।


20 करोड़ के बर्तन, बिजली के सामान
धनतेरस पर बर्तन और इलेक्ट्रानिक के सामानों की खरीदारी के लिए लोगों ने खुले दिल से खर्च किया। करीब बीस करोड़ के बर्तन और बिजली के सामान बिक गए। इसके अलावा कपड़े और फर्नीचर की भी जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed