{"_id":"59ca8f734f1c1b7a548b482d","slug":"criminals-burst-fire-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के सेल्समैन को गोली मारकर 37 हजार लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी के सेल्समैन को गोली मारकर 37 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसी के सेल्समैन को गोली मारकर बदमाश 37 हजार रुपये लूट ले गए। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई। देर शाम पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
नगर कोतवाली के पल्टन बाजार निवासी कांग्रेसी नेता ओम प्रकाश पांडेय की ओम इंडेन गैस सर्विस नाम से एजेंसी है। जहां बराछा निवासी आलोक पांडेय (26) पुत्र शिवकुमार सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। मंगलवार को वह चालक प्रमोद व खलासी के साथ मालवाहक वाहन पर 35 गैस सिलेंडर की डिलीवरी कर शहर लौट रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के सोनाही बाजार से आगे दीवानगंज की ओर बढने पर एक ईंट भट्ठे के करीब अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनके वाहन को रोक लिया। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे दो युवक नीचे उतरे और उन प्रमोद को तमंचा सटा दिया व सेल्समैन आलोक से रुपये छीनने लगे। विरोध के दौरान आलोक के पैर में गोली मार दी और लगभग 37 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर दौड़ पड़े लेकिन तब तक बदमाश दीवानगंज की ओर भाग चुके थे। सेल्समैन ने घटना की जानकारी अपने मालिक को देने के साथ ही पुलिस को दी। सूचना मिलने पर दीवानगंज पुलिस के साथ ही एसओ कंधई मौके की ओर भागे। गोली लगने से घायल आलोक को साथी लेकर जिला अस्पताल आए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। एसओ कंधई ने बताया कि बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है। एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए उठाया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।