फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime3

कुंडा में बेची गई सपा विधायक के घर से चोरी की गई ज्वैलरी

Thu, 09 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 09 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime3
crime
सपा विधायक के घर में हुई चोरी कुंडा के ही कुछ लोगों ने अंजाम दी थी। यही नहीं वहां से लाई गई कुछ ज्वैलरी भी कुंडा कस्बे के एक सर्राफ को बेची गई। इलाहाबाद की पुलिस ने चोरों के घरों पर दबिश देने के साथ ही कुंडा के एक सर्राफ को भी उठाया है। इलाहाबाद जनपद के धूमनगंज निवासी सपा विधायक वाचस्पति के घर ताला तोड़कर दो करोड़ रुपये की चोरी की गई थी। इस चोरी को खोलने के लिए एसओ कैंट सहित दर्जनभर पुलिस कर्मियों की टीम गठित की गई है। यह टीम चोरों को खोजते हुए कुंडा पहुंच गई। मंगलवार की रात में टीम ने हथिगवां थाना क्षेत्र के छोटी अख्तियारी में दबिश दी जहां के चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया था। मौके से हालांकि पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा लेकिन कुछ सामान जरूर बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने पूर्व में पकड़े गए कुछ चोरों की सुराग में कुंडा पहुंच गई जहां स्थानीय पुलिस की मदद से मेन चौराहे पर दुकान करने वाले एक सर्राफ को उठा लिया। उसके बारे में बताया गया था कि उसकी दुकान पर चोरी का माल बेचा गया था। फिलहाल पुलिस ने सुनार को उठाया तो चौराहे पर भारी भीड़ लग गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने काफी बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed