{"_id":"57b0b9304f1c1b4e446eb327","slug":"crime2","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव पानी भरे गड्ढे में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव पानी भरे गड्ढे में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमापुर बेर्रा के युवक की हत्या करने के बदमाशों ने शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है।
आमापुर बेर्रा निवासी विकास (21) पुत्र रामबदन शनिवार दोपहर घर से सुर्ती व सुपाड़ी लेने की बात कहकर निकला। शाम तक वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लेकिन उसका कहीं पता नही चला। रात भर उसकी तलाश में परिजन लगे रहे। रविवार की सुबह भी उसके दोस्तों से परिवार के लोगों ने जानकारी की लेकिन कोई कुछ भी न बता सका। दोपहर में गांव की ओर जाने वाले रास्ते के बगल पानी भरे गड्ढे में शव उतराता देख लोग दंग रह गए।
लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने शव सीधा किया तो उसकी पहचान मंजीत के रूप में हुई। खबर मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मानें तो मंजीत के गले पर चोट के निशान थे। नाक से खून बह रहा था। यह देख परिजन उसकी हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की मानें तो पड़ोस के लोगों ने ही मंजीत की हत्या की है। इसके पीछे पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है। थानाध्यक्ष लल्लन यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
मंजीत का इश्क बना था उसकी जिंदगी का दुश्मन
मृतक मंजीत का एक लड़की से कई साल पहले इश्क चला। बात खुलने पर प्रेमिका को जान गंवानी पड़ी। मृतक के परिवार के लोगों की मानें तो लड़की के परिजन इसका कुसूरवार मंजीत को ही मानते थे। धमकी भी मिली थी कि मौका मिलने पर उसे जिंदा नही छोड़ेंगे। मंजीत का इश्क ही उसकी जान का दुश्मन बन गया। इस बात को लेकर खासी चर्चा रही।