फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime story1

झोलाछाप डाक्टर को मारी गई थी एक गोली

Mon, 06 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 06 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime story1
क्राइम
स्थानीय कोतवाली के बरहूपुर निवासी झोलाछाप डाक्टर जंग बहादुर पटेल की शनिवार की देर रात साइकिल से घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने केवल एक गोली ही मारी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन- फानन में शव को मर्चरी भेज दिया। जिससे ग्रामीणों व परिजनों में आक्रोश रहा। पुलिस जमीन व आशनाई को लेकर हत्या होना मान रही है और इसी दिशा में काम भी कर रही है।
विज्ञापन


जनपद सुलतानपुर के लंभुआ का रहने वाला जंग बहादुर पटेल का परिवार बीस वर्ष पहले पट्टी कोतवाली के बरहूपुर गांव में मकान बनाकर रहने लगा। चार भाइयों में सबसे छोटे भाई जंग बहादुर ने अपने गुजर बसर के लिए झोलाछाप डाक्टर का काम करता था। गांव से दूर बाजार में उसने एक मेडिकल स्टोर खोल रखा था। वह लोगों को हर मर्ज की दवा देता था। शनिवार की देर रात साइकिल से घर जाते समय घर से कुछ दूर पहले बाइक सवार लोगों ने उसे आवाज देकर रोका था। साइकिल रुकते ही हत्यारों ने उसे एक गोली सीने में मार दी थी। इसके बाद भाग निकले थे। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों के पहुंचने के पहले ही पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी भेज दिया। इससे घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों के साथ ही ग्रामीण भड़क उठे।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक की पत्नी शिवकुमारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। पट्टी कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मृतक का जमीनी विवाद पड़ोस के लोगों से चल रहा था। उसके मोबाइल की खोजबीन से कुछ क्लू आशनाई की ओर भी इशारा कर रहे हैं। पुलिस जमीनी विवाद के साथ ही आशनाई से घटना को जोड़कर देख रही है। दोनों बिंदुओं पर खोजबीन जारी है। घटना की जानकारी के बाद अपर पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय, सीओ नंद कुमार ओझा समेत भारी भरकम पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed