फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime story in pratapgarh

भाजपा नेता पर हमले के आरोपी मुचलके पर छूटे

Thu, 14 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस बस डिपो के करीब जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित आठ-दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन देर रात पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा हटाकर गिरफ्तार हमलावरों को कोतवाली से मुचलके पर छोड़ दिया। सिविल लाइंस बस डिपो के करीब बेशकीमती जमीन को लेकर बुधवार को भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह व प्रापर्टी डीलर मयंक सिंह व शेखर सिंह से विवाद हो गया था। भाजपा नेता को असलहों के बट से पीटा गया था। नगर कोतवाल ने हमला करने के आरोपी शेखर सिंह निवासी जेल रोड अचलपुर व मयंक सिंह निवासी मीराभवन को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


उनके पास से रायफल, दोनाली बंदूक व रिवाल्वर बरामद की गई थी। रात में रवि प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने शेखर सिंह, मयंक समेत आठ- दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोप है कि सत्ता दल के दबाव में आधी रात को विवेचक ने आनन-फानन में जानलेवा हमले की धारा निकाल दी। इसके बाद दोनों को कोतवाली से ही मुचलके पर छोड़ दिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि घटनास्थल पर न तो फायरिंग की बात सामने आई थी और न ही डाक्टर की मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने का कोई लक्षण मिला है। इसलिए जानलेवा हमले की धारा निकाल दी गई। सात वर्ष से कम सजा होने के कारण कोतवाली से उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed