{"_id":"574dde664f1c1b7c2810a74a","slug":"crime-story-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को तमंचा सटाकर बदमाशों ने दंपति को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को तमंचा सटाकर बदमाशों ने दंपति को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय चौकी के पास बाइक पर सवार एक दंपति को बदमाशों ने रोक लिया। दंपति के बच्चे को बदमाशों ने तमंचा सटा दिया। इसके बाद उनके पास रहे जेवरात व नगदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस छानबीन करने की जगह उसे अपनी बातों में काफी देर तक उलझाए रखी थी। पीड़ित ने तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट भी नहीं दर्ज की। जौनपुर जनपद के बदलापुर थाना के चौरी गांव निवासी दीपक पाठक मंगलवार को पत्नी स्वीटी व दो बच्चों को बाइक से लेकर ससुराल खेवन का पुरवा निवासी मनोज मिश्र के घर जा रहा था। जैसे ही गड़वारा चौकी के पास पहुंचा कि उसे बदमाशों ने रोक लिया।
जब तक वह कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने उसके बेटे राज को तमंचा सटा दिया। यह देखकर दीपक व उसकी पत्नी के होश उड़ गए। बदमाशों ने स्वीटी से मंगलसूत्र, चेन, कान की बाली समेत हजारों के जेवरात व दीपक की जेब में रहे दस हजार रुपये के साथ एटीएम कार्ड को लेकर फरार हो गए। दीपक ने इसकी जानकारी अंतू पुलिस को दी। जानकारी मिलने के करीब आधे घंटे बाद गड़वारा चौकी के सिपाही पहुंचे। दीपक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, मगर पुलिसकर्मी आरोपियों को पकड़ने की जगह दीपक से बार-बार घूमा-घूमा कर घंटों पूछताछ करते रहे। ऐसे में करीब दो घंटे का समय बीत गया। इसके बाद पुलिस दीपक को लेकर चौकी पहुंची। यहां से थोड़ी देर बाद रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए अंतू थाने पर भेज दी। अंतू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की जगह उससे तहरीर लेकर उसे लौटा दिया।