{"_id":"a14af0d41012cc21c8b397ed0ae66b8a","slug":"crime-news-hindi-news-968","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो को पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
गश्त के दौरान पुलिस ने एक चोरी की बाइक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक सिपाही बाइक पकड़ने में घिसट गया। पूछताछ में बाइक लालगंज से चोरी किए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। इसमें से एक आरोपी ने थाने से एसओ प्रमेंद्र सिंह की बाइक उड़ाई थी।
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा चौकी इंचार्ज आलेक प्रताप सिंह हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान खटवारे के पास बाबूगंज की तरफ से एक बाइक पर दो लोग आते दिखे। हाथ देने पर भी वह नहीं रुके तो सिपाही इजहार अहमद ने बाइक को पीछे से पकड़ लिया। इस पर भी बाइक सवार नहीं रुके। इसके चलते इजहार अहमद काफी दूर घिसट गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने गाड़ी से दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में एक ने अपना नाम योगेश तिवारी पुत्र शिवमूर्ति तिवारी निवासी किशुनदास का पुरवा नवाबगंज व दूसरे ने सुभाष जायसवाल पुत्र बनवारी लाल निवासी खलसा लालगंज बताया। दोनों ने बताया कि बाइक लालगंज से चुराई गई थी। योगेश तिवारी पर बाइक चोरी के 15 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उसने बताया कि वर्तमान मानिकपुर एसओ प्रमेंद्र सिंह की बाइक भी उनके नवाबगंज थाने में रहने के दौरान उसने गायब की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।