{"_id":"29080825f48046bf79887e2289d05229","slug":"crime-news-hindi-news-920","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की तलाश में बेल्हा पहुंची गुजरात पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी की तलाश में बेल्हा पहुंची गुजरात पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
गबन के आरोपी की तलाश में गुजरात पुलिस मंगलवार को कोतवाली में आ धमकी। यहां से दो सिपाही लेकर आरोपी के गांव महुआर पहुंच गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। नगर कोतवाली के महुआर गांव निवासी सलमान खान पुत्र गुलजार उर्फ गुल्लू गुजरात में रहकर ट्रक चलाता था।
2 जुलाई 2015 को वह गुजरात के अमरैली मरीन पीपा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री से ट्रक पर 600 बोरी सीमेंट लाद कर दूसरे जनपद में जा रहा था। वह रास्ते में ही दरखपुर भावनगर स्थित निजामुद्दीन के ढाबा पर सीमेंट बेचकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अफसर व निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ट्रक चालक सलमान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस काफी दिनों से परेशान थी। मंगलवार को गुजरात पुलिस कोतवाली पहुंची और हल्का के सिपाही को लेकर सलमान के घर जा धमकी। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला। इससे पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।