{"_id":"55d0186c853581d1cadc2b0823f59f52","slug":"crime-news-hindi-news-915","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार हत्यारोपी और मुंबई पुलिस पर दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार हत्यारोपी और मुंबई पुलिस पर दर्ज हुई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी के बाद रास्ते से फरार हत्यारोपी नुसरत समेत मुंबई पुलिस के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सोमवार को तहरीर दी थी, ताकि वह सकुशल मुंबई जा सके।
शनिवार को मुंबई पुलिस रानीगंज के तिवारीपुर निवासी नुसरत अली को जिला न्यायालय में एक विचाराधीन मामले में पेशी पर लेकर आई थी। पेशी के बाद रास्ते से नुसरत फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। हत्यारोपी के फरार होने के बाद मुंबई पुलिस के खिलाफ भी मुकदमा लिखा जाना तय था और सभी की गिरफ्तारी भी होती।
इस कार्रवाई से बचने के लिए सोमवार को चुपके से मुंबई पुलिस ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने उपनिरीक्षक बारकू सुखदेव कारकुड, पाटील, गायकवाड, तामरे, पवार, विसर्गन व पुलिस अभिरक्षा से फरार हत्यारोपी नुसरत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बतादें कि इलाहाबाद- फैजाबाद रोड पर स्थित एक ढाबे पर चाय पान करने के दौरान वैगनआर कार से हत्यारोपी नुसरत फरार हो गया था। प्रभारी कोतवाल एके मिश्र ने बताया कि फरार हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। मुंबई पुलिस तहरीर देकर चली गई। वरना उनकी भी गिरफ्तारी की जाती।