फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

चोरों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग

Mon, 18 Jan 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 18 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
crime news
संग्रामगढ़ इलाके में सोमवार को पुलिस की घेराबंदी देखकर भाग रहे चोरों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग हो गई। संग्रामगढ़ पुलिस ने घेरा तो चोर खेतों की तरफ से भाग निकले। गांव के लोगों ने शक होने पर उन्हें पकड़ना चाहा तो उन्होंने फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने भी असलहों से फायर करते हुए उनका पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद अशोग के चुभकी गांव के पास दोनों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के हंडौर गांव निवासी विशाल कुमार सरोज पुत्र महेश कुमार सरोज की बोलेरो अंकित पांडेय पुत्र प्रेमशंकर पांडेय ने रविवार को बुक की थी। उसे गाड़ी लेकर इलाहाबाद में मामा भांजा का तालाब के पास जाना था। लालगंज पहुंचने पर उसने दुबे का पुरवा से सुनील गुप्ता पुत्र शिव बहादुर गुप्ता को भी साथ ले लिया। इस दौरान विशाल को हटाकर अंकित पांडेय गाड़ी चलाने लगा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरई चौराहे पर पहुंचने पर अंकित ने विशाल से पान मंगवाया। वह पान लेने गया तो अंकित अपने दोस्त के साथ गाड़ी लेकर भाग निकला। इस पर विशाल संग्रामगढ़ थाने पहुंचा और वहंां तहरीर दे दी। पुलिस ने अंकित के मोबाइल को सर्विलांस पर लगवा दिया।
विज्ञापन


 सोमवार को पुलिस ने अंकित के एक दोस्त से उसे फोन करवाया कि वह संग्रामगढ़ स्थित टंकी पर पहुंचकर तेल भरवा ले। अंकित गाड़ी लेकर टंकी पहुंचा तो पहले से ही मौजूद पुलिस ने गाड़ी की चाभी ले ली और दोनों को घेर लिया। बावजूद इसके दोनों खेतों की ओर भाग निकले। अशोग के चुभकी गांव में दोनों छुपने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों को शक हुआ तो वे उन्हें बुलाने लगे। इस पर दोनों तमंचे से फायर करते हुए भागे। शोरशराबा होने पर ग्रामीण भी जुटे और फायरिंग करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। इस दौरान अशोग टिकरिया के नितिन कुमार सेन को छर्रे लग गए। काफी दूर जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, नितिन सेन को अस्पताल भेजा गया। घटना के दौरान कुंडा, नवाबगंज, मानिकपुर, महेशगंज और लालगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed