{"_id":"13838e3320d30f453f47955a6119dd15","slug":"crime-news-hindi-news-875","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड के किनारे मिला ठेकेदार का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोड के किनारे मिला ठेकेदार का शव
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात से गायब ठेकेदार का शव सड़क के किनारे मिला। उसकी गाड़ी भी बगल में पड़ी थी। परिजन पैसे के लिए हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवा नरायनपुर गांव निवासी मारिज खान (28) पुत्र माबूद खान लकड़ी का ठेकेदार था। वह अक्सर घर देर से आता था। कभी-कभी वह गांव में ही स्थित अपनी ससुराल में रुक जाता था। शुक्रवार की शाम वह लालगोपालगंज से घर के लिए लौट रहा था। रात में वह घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव रामापुर चौराहे के पास सड़क के बगल खाई मिला। बाइक भी बगल में पड़ी हुई थी, जिसका मीटर टूटा हुआ था।
सूचना पर परिजन पहुंचे तो उनमें चीखपुकार मच गई। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे दुर्घटना मान रही है, जबकि परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि सीने पर चोटें हैं और गले पर भी निशान बना हुआ है। फिलहाल अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। हथिगवां एसओ संजय शर्मा का कहना है कि दुर्घटना की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवा नरायनपुर गांव निवासी मारिज कुछ साल पहले सउदी में रहता था। वहां उसने खूब पैसा कमाया और फिर गांव आ गया। पैसा होने की वजह से उसने अपने दोस्तों को खूब उधार बांटा। उसके भाई मामून की मानें तो इन दिनों वह आर्थिक तंगी में चल रहा था। इसके चलते दोस्तों पर पैसा वापस करने का दबाव बना रहा था। बावजूद इसके उसे पैसा मिल नहीं रहा था। भाई मामून का कहना है कि हत्या की वजह पैसा ही है, जो उसने दोस्तों में बांट रखा था।