{"_id":"00d8121f6ba09b57bcc02114a4ded58b","slug":"crime-news-hindi-news-874","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में अधिवक्ता पर झोंका फायर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में अधिवक्ता पर झोंका फायर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश के चलते तहसील के एक अधिवक्ता पर पड़ोसियों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। हालांकि फायर मिस होने से वह बाल-बाल बच गया। शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास में केस दर्ज किया है ।
लालगंज कोतवाली के पूरे तिलकराम निवासी अजय शुक्ल तहसील में अधिवक्ता हैं। शुक्रवार को वह किसी काम से लालगंज सीएचसी आए थे। आरोप है कि इस दौरान गांव के स्वामीनाथ गुप्ता, अरुण गुप्ता आदि के साथ बाइक से वहां पहुंच गए। हमलावरों ने तमंचा निकाला और अधिवक्ता के कनपटी पर सटा कर फायर कर दिया।
लेकिन गनीमत रही कि फायर मिस हो गया और अधिवक्ता की जान बच गई। अधिवक्ता पर हमले की जानकारी मिलते ही अस्पताल में भारी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ जुटती देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद अधिवक्ता अजय शुक्ल कोतवाली पहुंचे और स्वामीनाथ गुप्ता समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।