फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

प्रतापगढ़ के मानधाता में दो वर्गों में पथराव, फायरिंग

Tue, 12 Jan 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime news
पुरानी अदावत को लेकर मंगलवार की शाम मानधाता बाजार में बवाल हो गया। दो वर्गों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। असलहों से फायरिंग भी हुई। घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गई। लोग अपनी दुकानें बंदकर घरों में दुबक गए। पुलिस के पहुंचने तक दोनों ओर से सात लोग घायल हो चुके थे। सभी को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक, सीडीओ, एएसपी पश्चिमी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


बाजार में 21 दिसंबर 2015 को अनिल गुप्ता और महफूज के बीच मारपीट हुई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चली आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मंगलवार की शाम बाजार में पिंटू गुप्ता और मोहम्मद अली के बीच कहासुनी होने लगी। जब तक लोग कुछ समझते कि उनके बीच मारपीट होने लगी। यह देख दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। वे दुकानों की आड़ से एक दूसरे पर पत्थर बरसाने लगे। दोनों ओर से जमकर पथराव होने लगा। करीब दस मिनट तक पथराव होता रहा। रुक-रुककर फायरिंग भी होती रही। यह देख बाजार में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। देखते ही देखते बाजार की दुकानें पूरी तरह से बंद हो गईं।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुुंची। तब जाकर पथराव और मारपीट बंद हुई। इस दौरान पिंटू गुप्ता (26), कोमल गुप्ता (24) और संतोष कुमार (28) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से मोहम्मद अली (28), निसार अली (26), तौफीक (22) व सोनू (20) को चोटें आईं। घायलों को पुलिस मानधाता अस्पताल ले गई। वहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों पक्ष के घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। घायल गोली लगने की बात कह रहे थे, लेकिन पुलिस गोली लगने की बात से इनकार कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा, सीडीओ महेंद्र सिंह, एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह, एसडीएम सदर जेपी मिश्रा, बाघराय, जेठवारा समेत कई थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंची। हालात का जायजा लेने के बाद तनावपूर्ण माहौल को पुलिस ने किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed