फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा

Sun, 10 Jan 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 10 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
crime news
कोतवाली क्षेत्र के मोठिन गांव में जमीन के विवाद में एक अधेड़ को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया था। गांव के नंदलाल मौर्य ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि रविवार सुबह करीब आठ बजे विपक्षी हरिराम उसकी भूमिधरी जमीन पर दीवार का निर्माण करने लगे।
विज्ञापन


 आरोप है कि जब उसने मना किया तो उस पर सरिया तथा लाठी डंडे से हमला बोल दिया। चीखपुकार पर जब उसकी पत्नी सीमा व पुत्र आकाश बीचबचाव को दौड़े तो उन्हें भी पीटा गया। नंदलाल मौर्य के सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया। नंदलाल को अधमरा देख विपक्षी मौके से जानलेवा धमकी देते फरार हो गए। ग्रामीण चुटहिलों को कोतवाली ले गए।
विज्ञापन


 यहां नंदलाल की हालत नाजुक देखकर पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी हरिराम, श्रीराम, परशुराम, मुकेश, बबलू आदि के खिलाफ जानलेवा हमले व मारपीट तथा धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई एसके तिवारी का कहना है मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed