फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

कुंडा में सनकी आशिक ने छात्रा को गोली मारी

Wed, 06 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 06 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime news
 डुहिया जमेठी गांव में मंगलवार की रात एक सिरफिरे ने घर में सो रही छात्रा को गोली मार दी। छात्रा को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


डुहिया जमेठी गांव के मुन्नालाल पटेल की पुत्री ममता कक्षा 11 की छात्रा है। मंगलवार की आधी रात उसे पाटीहार मानिकपुर गांव के युवराज सोनकर ने घर में घुसकर गोली मार दी। शोरशराबे पर परिजन छात्रा के कमरे की ओर दौड़े तो आरोपी भाग निकला। परिजन छात्रा को कुंडा सीएचसी में ले आए। जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। छात्रा के भाई दिलीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि आरोपी उसकी बहन को काफी दिन से परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


 एक दफा शिकायत पर इलाहाबाद पुलिस ने उसे फटकारा था। इन दिनों वह फिर से उसे परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत ममता ने की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर युवराज निवासी पाटीहार मानिकपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लीा है। इस बारे में कोतवाल आरके सिंह चंदेल ने बताया कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed