{"_id":"4dbc46be6879d7c1f6df070203fadef3","slug":"crime-news-hindi-news-686","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा सुनने के बाद भाग निकला बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सजा सुनने के बाद भाग निकला बंदी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगेस्टर कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद सजायाफ्ता बंदी पुलिस अभिरक्षा
विज्ञापन
से भाग निकला। पुलिसकर्मी उसे दबोचने के लिए पीछा किए, लेकिन कामयाब नहीं
हो सके। इसे लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा। अभिरक्षा में लगे
पुलिसकर्मियों से अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। गैंगेस्टर कोर्ट में
गुरुवार को कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के कोडर पश्चिमी निवासी उमेश
कुमार मिश्र और नेतानगर निवासी मनोज कुमार गैंगेस्टर के एक मामले में पेश
हुए। दोनों के मुकदमे में न्यायाधीश इश्तियाक अली को फैसला सुनाना था। शाम
को गैंगेस्टर कोर्ट ने वकीलों की दलील और गवाहों के बयान सुनने के बाद उमेश
और मनोज को पांच-पांच साल की सजा सुनाने के साथ ही पांच-पांच हजार रुपये
के अर्थदंड से दंडित किया।
सजा सुनते ही उमेश परेशान हो उठा। वे आपस में बातचीत करने लगे। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी उमेश और मनोज को जेल ले जाने के लिए शेषन लॉकअप की ओर चल पड़े। मौका पाकर उमेश सिपाहियों को झांसा देकर भाग निकला। उसके पीछे पुलिसकर्मी दौड़े, लेकिन तब तक वह आंखों से ओझल हो चुका था। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाहियों से पूछताछ करने लगी। इस खबर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि नगर कोतवाल ने बताया कि बंदी के भागने की जानकारी नहीं है। वह अभी दूर हैं। हालांकि चर्चा इस बात की है कि पुलिस परिवार के लोगों पर दबाव बना रही है ताकि वह जल्द से जल्द आ सके। पुलिस अफसर भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।