फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

प्रतापगढ़ में प्रधानपति पर बंदूक की बट से हमला, फायरिंग

Wed, 16 Dec 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 16 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime news
नगर कोतवाली के नसीरपुर के प्रधानपति पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रधानपति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने बंदूक व बाइक को कब्जे में ले लिया। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। नसीरपुर निवासी सलमान की पत्नी प्रधान निर्वाचित हुई हैं। बुधवार की शाम पृथ्वीगंज से हवाई अड्डा की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रधानपति सलमान (40) और पड़ोसी इरफान के बीच किसी बात को लेकर तकरार होने लगी। उनके बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


 आसपास के लोगों ने दोनों को अलग किया। तभी इरफान पक्ष के लोग आ गए। उन लोगों ने सलमान के ऊपर बंदूक की बट से हमला कर दिया। आरोप है कि फायर भी किया गया, लेकिन पुलिस व ग्रामीण फायरिंग की बात से इनकार कर रहे हैं। घायल प्रधानपति को समर्थक जिला अस्पताल लाए। जहां उसका इलाज चल रहा है। नगर कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि फायरिंग की बात गलत है। मारपीट हुई है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। बंदूक व बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। तनाव को देखते हुए पृथ्वीगंज पुलिस चौकी के सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। गोली मारने की खबर पर पहले से अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed