फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

चुनावी शराब ले सकती है जान

Sun, 29 Nov 2015 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 29 Nov 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पंचायत चुनाव के इस मौसम में किसी प्रत्याशी की शराब का सेवन जान पर भारी पड़ सकता है। मानधाता में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। प्रधान पद के प्रत्याशी की शराब पीने के बाद बीडीसी सदस्य की हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिले के मानधाता इलाके में प्रधान पद के प्रत्याशी ने शुक्रवार की रात मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए शराब पिलाई। पीने पिलाने के साथ ही खाने के दौर में कब भोर हो गई, किसी को पता ही नहीं चला। बताते हैं कि प्रधान पद के प्रत्याशी की दावत में मतदाताओं के साथ ही नव निर्वाचित बीडीसी सदस्य भी शामिल हुए। रात भर लोगों को प्रत्याशी ने जमकर पिलाया। शनिवार की सुबह बीडीसी सदस्य की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में पहले तो नजदीक के डाक्टर को दिखाया गया, लेकिन उसने कुछ ही देर में हाथ खड़े कर दिए। यह देख परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। यहां डाक्टरों ने उसका इलाज किया। हालत में सुधार होता न देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। चुनावी शराब ने उसका जीवन संकट में ला दिया है। ग्रामीणों की मानें तो गांव में ऐसी शराब पीने से कई लोगों की हालत बिगड़ी है, लेकिन वे प्राइवेट डाक्टर तक ही इलाज कराकर घर चले गए। वैसे जिले भर में प्रधान पद के प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दिन रात नकली शराब का सेवन कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों का जीवन भले ही संकट में पड़ जाए, लेकिन उनका वोट पक्का रहे। इसके लिए वे तमाम प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानधाता क्षेत्र में चुनावी शराब पीने के बाद बीडीसी सदस्य की हालत बिगड़ गई। पहले परिजन मामले को छिपाने का प्रयास करते रहे, लेकिन बाद में उसकी जान बचाने के लिए अस्पताल में डाक्टर से सच बोलने लगे। तब जाकर डाक्टरों ने शराब से दिक्कत का उपचार शुरू किया। हालांकि यहां से इलाहाबाद जाने के पहले सार्वजनिक तौर पर परिवार के लोग चुप्पी साधे रहे और बोले कि ठंड लगने से हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed