फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

खड़े रहे सीओ-दरोगा, लुट गई महिला

Tue, 03 Nov 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 03 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime news
कचहरी के करीब सीओ सिटी, कोतवाल और दरोगा भारी भरकम पुलिस संग खड़े रहे और बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने एटीएम में घुसकर महिला से दस हजार रुपये लूट लिए। महिला शिकायत लेकर गई तो पहले सिविल लाइंस पुलिस ने भगाया फिर कोतवाली में भी इंसाफ की जगह उसे दुत्कार मिली। बाद में सीओ के हस्तक्षेप पर उसका मुकदमा लिखा गया। नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी फातमा बेगम पत्नी ऐनुल हसन मंगलवार को अपनी बेटी तहरीन बानो के साथ दवा लेने के लिए घर से निकली। बाजार में सामान खरीदने के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। इसलिए डाकघर के करीब स्थित एक बैंक के एटीएम से उसने दस हजार रुपये निकाले। इस बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और एटीएम में घुसकर तहरीन के हाथ से रुपये छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन


 शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। महिला चिल्लाती रह गई। वह मामले की शिकायत लेकर सिविल लाइंस चौकी पहुंची, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी और फटकार कर भगा दिया। जिस समय यह घटना हुई उस समय चंद कदम की दूरी पर सीओ सिटी मनीष मिश्र, रानीगंज कोतवाल लल्लन यादव और पुलिस लाइंस गेट पर कोतवाली पुलिस मौजूद रही। चंद कदम की दूरी पर मौजूद पुलिस अफसरों और पुलिसकर्मियों का बदमाशों को तनिक भी भय नहीं था। इसके बाद पीड़िता नगर कोतवाली पहुंची। वहां उसकी शिकायत सुनने के बाद मदद को कौन कहे उल्टे उसी से कोतवाली के एसएसआई एमपी त्रिपाठी पूछताछ करने लगे और फटकारने भी लगे। यह बात वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को भी खराब लगी, लेकिन अब दरोगा के सामने मुंह कौन खोले। हालांकि सीओ सिटी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने फातमा की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed