{"_id":"47bc029caffd183b9a02b0593b0ed0a7","slug":"crime-news-hindi-news-566","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील हत्याकांड: चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील हत्याकांड: चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की हत्या के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ हत्यारे नहीं लगे। काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस कामयाब नहीं हो सकी। हाल फिलहाल, क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस दोनों जेल के इर्द-गिर्द ही अपनी जांच का दायरा केंद्रित किए हुए हैं। नगर कोतवाली के बड़नपुर निवासी अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की गुरुवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस हत्यारों तक तमाम कवायदों के बाद भी नहीं पहुंच सकी।
क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस दोनों घटना के बाद से ही वकील के हत्यारोपियों की तलाश में छापेमारी के साथ ही संदिग्ध लोगों को धरपकड़ कर पूछताछ कर रही है। इसके बाद भी पुलिस के हाथ ऐसा कोई ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगा जिससे हत्यारों के करीब पहुंचा जा सके। सूत्रों की मानें तो पुलिस जेल के इर्द गिर्द ही अपनी जांच का दायरा बनाए हुए है। पुलिस को भरोसा है कि हो न हो जेल से ही रची गई साजिश के चलते वकील की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस मुंह खोलने को तैयार नहीं है। सीओ सिटी मनीष मिश्र ने बताया कि खोजबीन जारी है। अहम सुराग मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।