{"_id":"4721e2892b5f507f1787c2537096c20e","slug":"crime-news-hindi-news-537","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी डीलर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज इलाके की एक महिला को अचलपुर निवासी प्रापर्टी डीलर ने दिलीपपुर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उसने उसे सस्ते दाम पर जमीन दिलाने का झांसा दिया था। शिकायत करने पर आरोपी ने महिला को जानलेवा धमकी भी दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक भूमि खरीदने के लिए शुक्रवार को अचलपुर में रहने वाले प्रापर्टी डीलर से मिला। डीलर ने उसे दिलीपपुर बाजार में सस्ते दाम पर भूमि खरीदवाने का झांसा दिया।
युवक ने उसकी बातों में आकर अपनी पैतृक जमीन बेच दी। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ दिलीपपुर पहुंच गया। यहां प्रापर्टी डीलर ने युवक को विक्रेता के साथ खतौनी लाने के लिए भेज दिया और उसकी पत्नी को वहीं रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद उसने युवक की पत्नी से दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जानलेवा धमकी भी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पति से की। घटना के बारे में सुनते ही उसके होश उड़ गए। दंपति ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। रविवार को कोतवाली पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी की तलाश की जा रही है।